30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीधी पेशाब कांड पर अभिनेता प्रकाश राज ने RSS को लेकर किया ऐसा पोस्ट, भड़क उठी भाजपा

अभिनेता प्रकाश राज ने सीधी पेशाब कांड में कार्टून कैरेक्टर के साथ आरएसएस के खिलाफ किया पोस्ट। भोपाल और इंदौर में शिकायत दर्ज।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Jul 2023, 1:37 PM IST

Prakash raj post on sidhi peshab kand

सीधी पेशाब कांड पर अभिनेता प्रकाश राज ने RSS को लेकर किया ऐसा पोस्ट, भड़क उठी भाजपा

सीधी पेशाबकांड पर किए गए ट्वीट को लेकर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के बाद अब फिल्म अभिनेता प्रकाश राज की मुश्किलें बढ़ सकती है। आपको बता दें कि, पिछले दिनों मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी युवक पर किए गए पेशाब के मामले को लेकर अभिनेता प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है। कार्टून कैरेक्टर में दर्शाए गए फोटो में आरएसएस की वेशभूषा और तिलक लगाया अभद्रतापूर्ण ढंग से दिखाया गया है। इस मामले में अब भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने भोपाल में प्रकाश राज के खिलाफ एफाईआर दर्ज कराई है।


प्रकाश राज द्वारा किए गए ट्वीट को लेकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केस दर्ज कराया गया है। उनके साथ ही लोकेश मुजाल्दा और तान्या घोष पर भी FIR दर्ज की गई है। विधि प्रकोष्ठ बीजेपी कार्यकर्ताओं की शिकायत पर हबीबगंज थाना पुलिस ने FIR दर्ज की है। विधि प्रकोष्ठ बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आवेदन देते जन भावनाएं भड़काने और आरएसएस को बदनाम करने का आरोप लगाया है। यही नहीं, मामले में मध्य प्रदेश के ही इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाने में भी शिकायत दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर : मंच से मुख्यमंत्री ने दिये थे आदेश, हाईकोर्ट ने कर दिये खारिज

इस पोस्ट पर मचा बवाल

नेहा सिंह पर भी केस दर्ज

आपको बता दें कि, इससे पहले सीधी मामले में आरएसएस गणवेश में पोस्ट करने को लेकर उत्तर प्रदेश की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है। नेहा ने ट्वीट और स्टोरी अपलोड की थी, जिसमें सीधी घटना का आरोपी ट्वीट में आरएसएस का गणवेश पहने नजर आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस तरह की स्टोरी डालने को लेकर भी भोपाल के हबीबगंज थाने में ही शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने नेहा राठौर पर धारा 153-A के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- पान गुटखा खाने वाले ध्यान दें : थूकने पर लगेगा 1000 का जुर्माना, होगी 6 महीने जेल, आदेश जारी